{"_id":"5e4805fc8ebc3ee5e3787f17","slug":"preparations-to-buy-sugar-from-cooperative-mills-of-punjab-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पंजाब की सहकारी मिलों से चीनी खरीदने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पंजाब की सहकारी मिलों से चीनी खरीदने की तैयारी
Sat, 15 Feb 2020 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Feb 2020 08:24 PM IST
सार
हिमाचल सरकार ने पंजाब की सहकारी मिलों से चीनी खरीदने की तैयारी कर ली है। पंजाब सरकार ने पंजाब की सहकारी मिलों में तैयार होने वाली चीनी की हिमाचल को आपूर्ति करने की पेशकश की है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने पंजाब के सहकारी मंत्री से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक बैठक के दौरान पंजाब के सहकारिता मंत्री सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह प्रस्ताव रखा। सीएम जयराम ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव को इस प्रस्ताव पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब के सहकारिता मंत्री को सुझाव दिया कि इस बारे में एक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिसमें वित्तीय पहलू का ब्योरा भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार सक्रिय रूप से इस प्रस्ताव पर विचार करेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी, पंजाब शूगरफेड के अध्यक्ष अमरीक सिंह अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन