फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations for full Statehood Day celebrations completed, CM Sukhu will salute the parade

Hamirpur News: पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, सीएम सुक्खू लेंगे परेड की सलामी

Tue, 24 Jan 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 07:41 PM IST
सार

प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 11:00 बजे यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन
Preparations for full Statehood Day celebrations completed, CM Sukhu will salute the parade
पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां पूरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 11:00 बजे यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला में पहुंचे हैं। मंगलवार को पुलिस, होमगार्ड के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। जलशक्ति विभाग, कृषि और उद्यानिकी समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनियों की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी मंगलवार देर शाम हमीरपुर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को यहां सरकार के अन्य मंत्री और विधायक भी शिरकत करेंगे। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। मंगलवार को इन टुकड़ियों ने दिन भर मैदान में परेड का अभ्यास किया। परेड के बाद लगभग एक दर्जन विभाग झांकियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की शानदार झलक पेश करेंगे। विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल और संस्थाओं के कलाकार लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश करेंगे। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस के आसपास अतिरिक्त लाइटों का प्रबंध किया गया है ताकि मुख्यमंत्री से मिलने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि आयोजन स्थल पर सभी लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है और वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। मौसम खराब होने की स्थिति के लिए भी वैकल्पिक तैयारियां की हैं। बारिश होने की स्थिति में परेड और झांकियों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उचित कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया हमीरपुर शहर
मुख्यमंत्री के हमीरपुर आगमन पर शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। उपायुक्त कार्यालय से लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान तक सड़क के दोनों तरफ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों को भर दिया है। जगह-जगह पानी की लीकेज को भी ठीक कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व का उत्सव मनाते हुए हम अपने वीर नायकों, हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान विभूतियों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। बर्फबारी के बीच 25 जनवरी 1971 को प्रदेश की जनता को यह सौगात देने वे स्वयं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंची थीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बधाई देते हुए राज्य के गठन व इसे वर्तमान स्वरूप में एकीकृत करने के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार वइस संर्घष से जुड़े सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखेगा तथा लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed