{"_id":"651152a38b9307bac5017ee9","slug":"preparations-for-cricket-world-cup-in-full-swing-at-dharamshala-cricket-stadium-havan-will-be-held-in-indru-n-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां, बारिश के देवता इंद्रुनाग के मंदिर में होगा हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां, बारिश के देवता इंद्रुनाग के मंदिर में होगा हवन
Mon, 25 Sep 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्तूबर माह में होने वाले आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर में धर्मशाला में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए मंगलवार 26 सितंबर को खनियारा स्थित बारिश के देवता इंद्रुनाग की शरण में जाएगी। इस दौरान एचपीसीए की ओर मैचों में बारिश से किसी प्रकार का कोई खलल न पड़े इसके लिए विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं इंद्रुनाग देवता से मैचों के लिए सफल आयोजन की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान एचपीसीए के अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव अवनीश परमार सहित निदेशक सुबह दस बजे होने वाली पूजा और हवन में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन