फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for rationalization: Teachers posted in excess in Himachal's ITI will be transferred

युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

Fri, 13 Sep 2024 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2024 10:03 AM IST
सार

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आवश्यकता से अधिक नियुक्त शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Preparation for rationalization: Teachers posted in excess in Himachal's ITI will be transferred
आईटीआई - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आवश्यकता से अधिक नियुक्त शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शहरों से सटे संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात से कई अधिक शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों को अब अन्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ आईटीआई मर्ज करने की भी तैयारी है। विद्यार्थी संख्या कम होने पर संस्थान भी मर्ज किए जा सकते हैं। प्रदेश में 152 आईटीआई हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विभागीय अधिकारियों से इस माह के अंत तक इसको प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों से सटे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड के आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अब शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सभी संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों को मर्ज करने का भी विचार है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ऐसे संस्थानों की रिपोर्ट निदेशालय से तलब की है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले आईटीआई से नजदीकी आईटीआई कितनी दूरी पर है, वहां कितने दाखिले हैं। इसको लेकर भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिन संस्थानों को मर्ज किया जाएगा, वहां से ट्रेड भी दूसरे संस्थान में शिफ्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लेंगे फैसला
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की मजबूती के लिए शिक्षकों के युक्तिकरण और संस्थानों को मर्ज करने का विचार है। जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थिति संस्थानों में भी शिक्षकों के पर्याप्त पद होना आवश्यक है। ऐसे में शहरों में पास ही नौकरी करने की जगह शिक्षकों को अन्य क्षेत्रों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed