फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal targets himachal government

धूमल ने इन अफसरों को दी चेतावनी, बोले- भयंकर होगा परिणाम

Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal targets himachal government

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ईमानदार अफसरों पर तबादले का चाबुक चला रही है। प्रदेश में ऐसी स्थिति है कि अधिकारी और कर्मचारी साढ़े 4 वर्षों में कम से कम 5 बार और अधिकतम 10 बार बदले जा चुके हैं। जिला हमीरपुर में ही साढ़े 4 वर्ष में पांचवां या छठा एसपी नियुक्त हुआ है। ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों से दबाव में काम लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी-कर्मचारी हिम्मत और नियमों के अनुसार काम करें। किसी के दबाव में आकर काम न करें। जो अधिकारी अब भी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, उनको मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि स्थिति बहुत भयंकर होगी। जो गलत काम करेंगे उनको भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


धूमल ने केसीसी बैंक की कार्यप्रणाली संदेहास्पद बताकर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक के एमडी और शिक्षा बोर्ड के सचिव का एक साथ तबादला चिंताजनक है। हिमाचल शिक्षा बोर्ड में जिन बच्चों को जीरो मार्क्स दे दिए, वे इंजीनियरिंग के एंट्रेंस टेस्ट में 140 से 150 नंबर ले लें, यह कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसीसी बैंक में गलत ढंग से कर्ज दिए जा रहे हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि किसी शख्स को 200 करोड़ रुपये का कर्जा देने की तैयारी चल रही थी। जब संबंधित अधिकारी ने इस पर आपत्ति जाहिर की तो कुछ अफसरों को बदल दिया गया।       

कांग्रेस और मुख्यमंत्री कटी पतंग
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से भाजपा नेतृत्व पर पतंगबाजी की बयानबाजी पर धूमल ने कहा कि जिनकी पतंग की डोर होती है, वही तो पतंगबाजी करते हैं। कांग्रेस और मुख्यमंत्री तो कटी पतंग हैं। कटी पतंग क्या पतंगबाजी करेंगे। सीएम की भाषा उनके पद और उनकी आयु की गरिमा के अनुसार नहीं है।       

भाखड़ा और पौंग बांध के उजड़े लोग आज तक विस्थापित
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कांगड़ा दौरे पर धूमल ने कहा कि अगर पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान साथ में हो जाए, तो यह अच्छी बात है। हिमाचल के लोगों ने दूसरों का घर रोशन करने के लिए हमेशा कुर्बानियां दी हैं। भाखड़ा और पौंग बांध बनने के समय हिमाचल के उजड़े लोग आज तक विस्थापित हैं। हिमाचल को न्याय मिलना चाहिए।       


पहले भी अंतिम समय में हुई थी चेहरे की घोषणा
हिमाचल में भाजपा के चेहरे पर धूमल ने कहा कि न तो हाईकमान और न ही कार्यकर्ता को इसकी जल्दी है। इससे पहले वर्ष 1998 और 2007 के चुनाव में भी अंतिम समय में भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा है। इस संबंध में हाईकमान सही समय पर सही निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed