फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem kumar dhumal target cm virbhadra singh in hp vidhansabha.

खतरे में सीएम का भविष्य, देना चाहिए इस्तीफा: धूमल

Wed, 06 Apr 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Apr 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
 Prem kumar dhumal target cm virbhadra singh in hp vidhansabha.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका भविष्य खतरे में है। वीरभद्र को इस्तीफा देना चाहिए। धूमल ने फिर दोहराया कि नए सिरे से विधानसभा चुनाव होने चाहिए। सरकार में अविश्वास का माहौल है।

विज्ञापन


प्रश्नों की सही जानकारी नहीं दी जा रही। बड़े सवालों में सूचना एकत्र करने की दलील देकर टाला जा रहा है। अफसरों में तालमेल नहीं है। कौन डिप्टी सीएम, कौन मंत्री बनेंगे सदन में इस सवाल पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो वाकआउट करना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र ने सभी बातों को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। यह सब गलत है। हंगामे के बीच ही इस विषय को विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सदन की कार्यवाही से हटाने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में नहीं मानी जा रही विपक्ष की बात

 Prem kumar dhumal target cm virbhadra singh in hp vidhansabha.
धूमल ने फिर दोहराया कि नए सिरे से विधानसभा चुनाव होने चाहिए। सरकार में अविश्वास का माहौल है। - फोटो : अमर उजाला

वाकआउट के बाद धूमल ने पत्रकारों से कहा कि सदन में डिप्टी सीएम और नए मंत्री कौन होंगे, इस बारे में चर्चा मांगी जा रही थी लेकिन सदन में विपक्ष की बात को नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि आठ दिन पहले हिमाचल सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 19 लाख बताई और मंगलवार को किए एक सवाल के जवाब में 22 लाख।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सदन से वाकआउट करने से पहले प्रश्नकाल में विपक्ष ने खूब हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक रिखी राम कौंडल ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर लाया और इस मामले को उठाया। भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज, डॉ. राजीव बिंदल, रविंद्र सिंह रवि और महेंद्र सिंह ने भी इस मामले को उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed