{"_id":"57011fbe4f1c1ba20cc81227","slug":"prem-kumar-dhumal-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे, नकारे नेताओं पर बहा रहे पब्लिक का पैसा: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे, नकारे नेताओं पर बहा रहे पब्लिक का पैसा: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Apr 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि सरकार ने तीन साल में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज लेकर जनता को भी कर्ज में डूबो दिया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष को यह मौका इस बार खुद सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने दिया है। दिल्ली में आलाकमान के साथ सूबे के प्रमुख कांग्रेस नेताओं की बैठक में प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर फिजूलखर्ची की बात उठने के बाद अब विपक्ष ने सरकार पर वार किया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने आरोप लगाया है कि सरकार पब्लिक का पैसा अपने हारे और नकारे नेताओं पर बहा रही है। सरकार ने तीन साल में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज लेकर जनता को भी कर्ज में डूबो दिया है। कर्ज में लिए पैसे को विकास के बजाय नेताओं के ऐशोआराम पर बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
अपनी कुर्सी को बचाने के लिए भी मुख्यमंत्री जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रदेश में विकास ठप है। केंद्र से जारी पैसा विकास कार्यों में लगना चाहिए था, लेकिन उस पैसे से कर्ज के ब्याज को चुकता किया जा रहा है।
विज्ञापन