{"_id":"5958f0924f1c1b093b8b4c96","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-rusa","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही कॉलेजों से हटेगा रूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही कॉलेजों से हटेगा रूसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर कॉलेजों से रूसा हटा दिया जाएगा। इससे युवा वर्ग का भविष्य कांग्रेस ने खराब कर दिया है। प्रदेश सरकार को भविष्य में घोटालों की सरकार से जाना जाएगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के नूरपुर के बोड़ में पहुंचने पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे बच्चों से लेकर नौकरीपेशा तक हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा के शासनकाल में सरकारी स्कूल के बच्चों को साल में दो बार अटल वर्दी योजना के तहत वर्दी और हर बार सिलाई दी जाती थी। लेकिन कांग्रेस के समय में तो इसके दो साल तक टेंडर ही नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारी वर्ग की कितनी हितैषी है, इसका पता इस बात से चलता है कि होमगार्डों को सेलरी कोर्ट में जाने पर मिली और पुलिस कर्मी भी अतिरिक्त भत्ते के लिए अदालत की शरण में पहुंचे हैं। इससे पहले भाजपा मंडल नूरपुर की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा का बोड़ में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव, नूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री रणवीर निक्का, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष मालविका पठानिया, इंदौरा की पूर्व प्रत्याशी रीटा धीमान, शोभा डडवाल, अतुल सूदन, पुनीत गौतम, राजेश काका, तरसेम शर्मा सहित भाजपा नूरपुर के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।