भाजपा सांसदों के काम से कांग्रेस विचलित: धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा सांसदों के काम से कांग्रेस विचलित है। यही कारण है कि कांग्रेस को अपनी जमीन नहीं मिल पा रही है। भाजपा के सांसद प्रदेश में हिसाब भी देंगे और कांग्रेस का हिसाब चुकता भी करेंगे।
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए आए दिन सांसदों से हिसाब लेने की बात करती है। धूमल बुधवार को विश्राम गृह ऊना में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती तथा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बलवीर बग्गा भी उपस्थित थे।
धूमल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में त्रिदेव सम्मलेन सफलता से किए गए। अब दो पन्ना प्रमुख सम्मलेनों की सफलता ने कांग्रेस को हिला दिया है। कहा कि भाजपा ने जो चार्जशीट कांग्रेस कार्यकाल के दौरान दी है, वे बिल्कुल तथ्यपूर्वक है। सबूतों के साथ आरोप लगाए गए हैं।
इसकी जांच विजिलेंस कर रही है। जयराम सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने चार्जशीट देने की नोटंकी की है। कहा कि गरीब किसी भी जाति का हो सकता है, सभी को आगे बढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए। ओबीसी, एससी व एसटी को मिल रहा आरक्षण जारी रहेगा।
रेल विकास से चमकेगा प्रदेश
सवर्णों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी दस प्रतिशत आरक्षण का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। जो राजनैतिक दल इसका विरोध करते थे, मजबूरी में अब समर्थन कर रहे हैं।
धूमल ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में धीरे-धीरे हिमाचल जिस प्रकार आगे बढ़ रहा है, उससे प्रदेश की चमक बढ़ेगी। खुशी की बात है कि 15 जनवरी को रेल राज्य मंत्री मनोहर सिन्हा चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का शुभारंभ करने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के चार रेललाइन प्रोजेक्ट का जिक्र किया है। इसमें भानुपल्ली, बरमाणा, मंडी, कुल्लू व लेहरेल लाईन शामिल हैं। जो 480 किलोमीटर लंबी होगी और 244 किलोमीटर सुंरगें होगी। चंडीगढ़ से बद्दी व ऊना से हमीरपुर की रेललाइन का भी जिक्र हुआ है।