फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement on emergency.

आपातकाल में जेल गए लोगों पर पूर्व सीएम का बड़ा बयान

Sat, 27 Jun 2015 09:33 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement on emergency.

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों के बारे में बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


आपातकाल कैदियों को पेंशन और सम्मान राशि दी जाएगी। धूमल शिमला के पार्टी कार्यालय दीपकमल में आपातकाल के 40 वर्ष के विरोध के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर एक कलंक की तरह था।
विज्ञापन


उसे हटाने के लिए जो संघर्ष हुआ, वह तीसरे विश्व युद्ध से कम नहीं था। आपातकाल हटाने को स्व. जय प्रकाश नारायण का समग्र क्रांति आंदोलन देश के हर नागरिक को आपातकाल के विरुद्ध खड़ा करने में सहायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के आंदोलन ने हटाया आपातकाल

prem kumar dhumal statement on emergency.

उनके नेतृत्व में देश की सभी पार्टियां एक मंच पर आ खड़ी हुईं। आंदोलन इतना उग्र हुआ कि कांग्रेस सरकार को आपातकाल हटाना पड़ा था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह, महामंत्री राजीव बिंदल और शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने भी विचार रखे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान जेल में रहे 80 वर्षीय गोकुल चंद मेहता को सम्मानित किया। इस दौरान रणधीर शर्मा, रविंद्र रवि, गणेश दत्त, गोविंद शर्मा, हंसराज, विक्रम जरियाल, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र ठाकुर, सिकंदर कुमार, कपिल देव सूद, रितु सेठी, सुनील ठाकुर, रमेश चोजड़, एचएन कश्यप, अंमी चंद वर्मा, सुमन सूद, नीलम शर्मा, राजीव सूद, किरण बावा, मंजू सूद, शुभ महाजन, राकेश भारद्वाज, प्रदीप कश्यप, मदन शर्मा, महेंद्र रोहाल, राजेंद्र चौहान, मोहन ठाकुर, हेमंत शर्मा, जगजीत राजा, प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, अनूप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed