{"_id":"5e1b18bb8ebc3e8805379ef2","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-citizenship-amendment-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी, घुसपैठिए में कांग्रेस को फर्क समझना होगा : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणार्थी, घुसपैठिए में कांग्रेस को फर्क समझना होगा : धूमल
Sun, 12 Jan 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा और पटनोण बूथ पर नागरिकता संशोधन अधिनियम में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नागरिकता बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हो चुका है और किसी भी राज्य के पास इसे रोकने का अधिकार नहीं है। मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है।
विज्ञापन
कांग्रेस शरणार्थी और घुसपैठिए में फर्क समझना होगा। नागरिकता बिल से भारत देश में रहने वाले किसी भी अल्पसंख्यक का कोई लेना देना नहीं है वह देश के नागरिक हैं और हमेशा रहेंगे। पाकिस्तान में वर्ष 1947 में 23 फीसदी अल्पसंख्यक थे जो वर्ष 2011 में 3.7 प्रतिशत रह गए। बांग्लादेश में 22 वर्ष थे जो आज से 1.8 प्रतिशत रह गए हैं।
विज्ञापन
आखिर यह लोग कहां चले गए या फिर मार दिया गया या फिर इनसे जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। पड़ोसी देशों के आंकड़ें अल्पसंख्यकों की हालत बताने के लिए काफी हैं। भारत में 9.8 प्रतिशत अल्पसंख्यक लोग थे जो आज 14.28 प्रतिशत हो गए हैं। इससे पता चलता है कि अल्पसंख्यक कहां खुश और सशक्त हैं। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, सचिव जीवन लता मौजूद रहे।
विज्ञापन