फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

धूमल ने किया जयराम के नाम का प्रस्ताव, नड्डा और शांता ने किया समर्थन

Mon, 25 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

इसे समय का फेर कहें या कुछ और कि जिस पद के लिए कभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम चल रहा था, उसी पद पर जयराम ठाकुर के नाम के प्रस्तावक खुद प्रेम कुमार धूमल बन गए। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई।

विज्ञापन


इस बैठक में केंद्र से भेजे गए पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और निर्मला सीतारमण के अलावा प्रदेश पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड्रा के अलावा सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप और रामस्वरूप शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक शुरू होते ही तोमर ने मौजूद सदस्यों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दे दी। इसके बाद अचानक सारी बाजी पलट गई। समीकरण कुछ ऐसे बने कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे प्रेम कुमार धूमल ही जयराम के नाम के प्रस्तावक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेपी नड्डा और सांसद शांता कुमार ने उनके नाम का समर्थन कर दिया। इसके फौरन बाद विधायक दल की बैठक हुई और उसमें कोर कमेटी के प्रस्ताव को विधायक सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल और सरवीण चौधरी ने रख दिया।

विधायकों ने इसका समर्थन किया और इसके साथ ही विधिवत रूप से जयराम ठाकुर सत्ता पक्ष के नेता और मुख्यमंत्री पद के चेहरा बन गए। इसके बाद एक एक कर सभी पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

नाम के एलान तक नड्डा थे सबसे आगे

prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

जयराम के नाम का आधिकारिक रूप से एलान होने से पहले तक हिमाचल के मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा था। हाल यह था कि शिमला से लेकर बिलासपुर में नड्डा के घर तक उनके समर्थक जश्न मना रहे थे।

हालांकि कोर कमेटी की बैठक में साफ होते ही जश्न का रुख बिलासपुर से मंडी की ओर हो गए। वहीं, पीटरहॉफ के बाहर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर के नाम का एलान होते ही जश्न शुरू कर दिया। मंडी शैली में कुछ ने नाटी डाली तो कुछ नारेबाजी करते दिखे। 

कंधे पर उठाया, फिर नाटी डाल मनाया जश्न

prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा के बाद जैसे ही जयराम राजभवन जाने के लिए होटल पीटरहॉफ के भवन से बाहर निकले, वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और गोद में लेकर ही अपनों के बीच लेकर चले गए।

इसके बाद करीब आधे घंटे तक कार्यकर्ता उन्हें कांधे पर बैठाए पीटरहॉफ के प्रांगण में घुमाते रहे। काफी समझाने के बाद जोश से लबालब भरे कार्यकर्ता उन्हें उतारने के लिए तैयार हुए।

इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों से निकलते मधुर संगीत पर कार्यकर्ताओं ने होटल परिसर में ही नाटी डालकर मंडी को पहली बार मुख्यमंत्री मिलने का जश्न मनाया। 

दिग्गज बोले, अब मना जीत का असली जश्न

prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

18 दिसंबर को परिणाम आने के बाद से अधर में लटके कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीटरहॉफ में जमकर जश्न मनाया। जश्न के बीच पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी माना कि यह जीत का आसली जश्न है। मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल की हार से हार का मजा किरकिरा हो गया था।

लेकिन अब नए मुख्यमंत्री का चेहरा मिलते ही एक बार फिर जश्न दोगुना हो गया है। वहीं, सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि नए चेहरे से हिमाचल के विकास को नई गति मिलेगी। शांता कुमार ने जयराम के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए अच्छा काम करने का आशीर्वाद दिया।

वहीं, सांसद अनुराग ने भी बधाई दी और उम्मीद जताई कि जिस शिद्दत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, उसपर जयराम प्रदेश को और आगे ले जाएंगे।

अफसरों ने शुरू की हाजिरी

prem kumar dhumal put a proposal for jairam thakur for cm post

जयराम के नाम के एलान से पहले ही सूबे के दिग्गज अधिकारियों का भी पीटरहॉफ में जमावड़ा लग गया था। मुख्य सचिव से लेकर कई अतिरिक्त मुख्य सचिव, डीजीपी समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी पीटरहॉफ में अपनी हाजिरी लगाते दिखे।

कुछ ने दूर से ही जयराम को प्रणाम किया तो कुछ ने शाम तक एकांत में उनसे मुलाकात कर अपनी जगह पक्की रखने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed