{"_id":"663b739be0e49824b400a6dd","slug":"preity-zinta-performed-havan-in-chamunda-temple-for-victory-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रीति जिंटा ने जीत के लिए चामुंडा मंदिर में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रीति जिंटा ने जीत के लिए चामुंडा मंदिर में किया हवन
Wed, 08 May 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,चामुंडा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी,चामुंडा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2024 06:23 PM IST
सार
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने हाजरी लगाई। चामुंडा मंदिर उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने हाजरी लगाई। चामुंडा मंदिर उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर में तैनात संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल हरीश शर्मा ने उन्हें मां चामुंडा के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट की और रक्षा कवच के रूप में मौली भी बांधी। इस मौके पर प्रीति जिंटा ने अपनी टीम की जीत के लिए मां चामुंडा के दरबार में हवन भी किया।
विज्ञापन
जब तक प्रीति जिंटा ने हवन संपूर्ण नहीं किया, तब तक यज्ञ करने वाले पंडित को भी यह मालूम नहीं था कि हवन करवाने वाली प्रीति जिंटा हैं। मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि यहां प्रशंसकों की काफी भीड़ लग जाती है, जिस कारण कार्यक्रम को गुप्त रखा गया था। पद्दर पंचायत के उपप्रधान एवं शिव मंदिर के पुजारी बॉबी गोस्वामी ने प्रिटी जिंटा को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन