{"_id":"6001c601280b7235f5719aec","slug":"prediction-of-rainfall-and-snowfall-in-himachal-from-this-day-minimum-temperature-of-keylong-minus-5-9-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस
Fri, 15 Jan 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में बर्फ से ढकीं वादियां।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 22 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। 23 जनवरी से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। शुक्रवार से कुफरी में लगाए गए डॉप्लर मौसम राडार से पूर्वानुमान मिलना शुरू हो गए हैं। इसी आधार पर 23 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। उधर, गुरुवार रात को चंडीगढ़, दिल्ली और देहरादून से अधिक अधिक न्यूनतम तापमान शिमला में रिकॉर्ड हुआ। शिमला में दर्ज हुआ 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान प्रदेश में भी सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ठंडक में कमी दर्ज हुई।
शुक्रवार को मैदानी जिलों में भी सुबह के समय कोहरा नहीं छाया। शुक्रवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 21.9, ऊना में 21.2, सोलन में 21.0, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.1, सुंदरनगर-कांगड़ा में 19.0, नाहन में 18.2, चंबा में 18.7, शिमला में 17.4, धर्मशाला में 15.0, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 11.6 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कल्पा में 2.2, सोलन में 3.8, मंडी में 4.1, बिलासपुर में 4.6, हमीरपुर में 4.8, मनाली में 5.2, ऊना में 5.8, धर्मशाला में 6.2, नाहन में 8.7 और शिमला में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन