{"_id":"5945375d4f1c1bce688b4826","slug":"pre-monsoon-reached-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पहुंचा प्री मानसून, इस दिन भारी बारिश की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पहुंचा प्री मानसून, इस दिन भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री मानसून हिमाचल पहुंच गया है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में प्री मानसून की बौछारें गिरीं। अब तीन-चार दिन के भीतर मानसून हिमाचल पहुंच जाएगा। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से चली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर के वक्त हिमाचल के शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को शिमला समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में प्री मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। आगामी दिनों में भी प्री मानसून अपना असर दिखाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन-चार दिनों में मानसून भी हिमाचल पहुंच जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 20 जून को हिमाचल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। विशेष कर हिमाचल के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों जैसे शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों के अलावा सोलन और सिरमौर के अधिकतम क्षेत्रों में यह स्थिति रह सकती है।
विज्ञापन