फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pre-made Sunni Febriketid technology CHC

आठ माह में तैयार हुआ अनोखा अस्पताल, जानिए खूबियां

Tue, 17 Mar 2015 03:29 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Pre-made Sunni Febriketid technology CHC

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला सुन्नी में प्री फेब्रिकेटिड तकनीक से अस्पताल का निर्माण किया है। इस तकनीक में नींव के ऊपर ईंट और सीमेंट का प्रयोग नहीं होता है।

विज्ञापन


करीब आठ माह में पूरे किए आधुनिक प्री फेब्रिकेटिड तकनीक से प्रदेश के पहले दो मंजिला सीएचसी भवन को तैयार कर दिया गया है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण की सुन्नी और साथ लगती मंडी के करसोग क्षेत्र की जनता को जल्द सौगात देने की तैयारी है।

अस्पताल की लिहाज से भवन में हर सुविधा का ध्यान रखकर बनाया गया है। अब लोकार्पण की तिथि का इंतजार है। भवन पर पांच करोड़ की राशि खर्च हुई है।

भवन आर्कषण का केंद्र बना

Pre-made Sunni Febriketid technology CHC

लोक निर्माण विभाग ने नई निर्माण तकनीक के साथ ही जरूरत, क्षेत्र के मौसम को देखते हुए स्ट्रक्चरल डिजाइन में आवश्यक बदलाव कर इसे बनवाया है।

तापमान को अनुकूल बनाए रखने जैसी हर जरूरत का इसमें ध्यान रखा गया है। निर्माण में समय समय पर एनआईटी के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। यह भवन आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। दूर दूर से लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के चीफ चीफ इंजीनियर एमएस ठाकुर और शिमला ग्रामीण डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरके श्रीधर ने बताया कि भवन बनकर लोकार्पण के लिए तैयार है।

प्री फेब्रिकेटिड तकनीक से बने भवन को आठ माह में बनाया गया है। 14 दिसंबर 2013 को मुख्यमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी, टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आठ माह पूर्व इसका निर्माण शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ये हैं सुविधाएं

Pre-made Sunni Febriketid technology CHC

सुन्नी में 17000 स्कवेयर फीट में 50 बिस्तरों वाले नवनिर्मित इस अस्पताल भवन में एक ऑपरेशन थियेटर, तीन मेल, फिमेल, चिल्ड्रन वार्ड, लेबर रूम, डाक्टर ड्यूटी रूम, स्टाफ नर्स और ड्यूटी स्टाफ रूम, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे रूम और तीन स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं।

क्या है प्री फेब्रिकेटिड तकनीक
इस आधुनिक तकनीक से बिना सीमेंट, सरिया, रोड़ी, रेत के 70 फीसदी फैक्ट्री मेड सामग्री से पूरा भवन बनाया जाता है। इसमें आरसीसी से भवन का बेस तैयारकर स्टील से भवन का स्ट्रक्चर खड़ा होता है।

इसमें आम आरसीसी के भवन की तरह से पिल्लर, बीम, लेंटर न डालकर फैक्ट्री से बने सामान से ही दीवारें खड़ी की जाती है, जो खास तरह की सामग्री इस्तेमाल कर बनी होती हैं। उन दीवारों पर शार्ट कंक्रीटिंग की जाती है, जिससे दीवारें सीमेंट की बनी दीवारों सी ही नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed