{"_id":"f2acdb945cb8e0b725e7d4cfe77ee43d","slug":"pre-fabricated-colonies-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बनेंगी प्री फेबरिकेटिड कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बनेंगी प्री फेबरिकेटिड कॉलोनियां
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Feb 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार आधुनिक तकनीक से बनने वाली फायर प्रूफ और भूकंप रोधी प्री फेबरिकेटिड कॉलोनियां बनाने जा रही हैं। इनमें शहरी गरीबों को बसाया जाएगा। पहले चरण में धर्मशाला और सोलन में ये कॉलोनियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी कॉलोनियां बनाने की योजना है। धर्मशाला में यह कॉलोनी 32 हजार, जबकि सोलन में 3777 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में तैयार होगी। सरकार ने इसका काम अवार्ड कर कंपनी को 18 फरवरी से काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
छह माह के भीतर कंपनी को भवन बनाने व अन्य सभी जरूरी सुविधाएं देनी होंगी। दोनों कॉलोनियां बनाने पर 33.5 करोड़ की राशि खर्च होगी। धर्मशाला में 24 जबकि सोलन में साढ़े नौ करोड़ रुपये से कॉलोनी बनेगी।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों में 24 घंटे पानी, सड़क की सुविधा, रेन हार्वेटिंग टैंक, सीवरेज, पार्क, खेलने के लिए मैदान बनाया जाएगा। कॉलोनियों में सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।