{"_id":"62d5712de75121150709276c","slug":"pratibha-virbhadra-singh-statement-on-old-pension-scheme-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा सिंह: चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली होगा प्रमुख मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा सिंह: चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली होगा प्रमुख मुद्दा
Mon, 18 Jul 2022 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Jul 2022 08:12 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता में आने के पहले दिन कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाल करेगी। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के विधायक और नेता अपने क्षेत्रों में लोगों से विचार-विमर्श कर जनता से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में स्थान देंगे। इससे पहले पार्टी तय करेगी कि इनमें दमदार मुद्दे कौन से हैं। इन्हें घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होने के बाद इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रदेश के किसान-बागवान, युवा और महिला वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने से पहले पार्टी के नेता अपने क्षेत्रों में लोगों की राय लेंगे कि किन मुद्दों से लोग सरकार से नाराज हैं। इन मुद्दों को पार्टी नेताओं और कांग्रेस चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता में आने के पहले दिन कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाल करेगी। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। वर्ष 2003 में केंद्र में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के सत्ता पर रहते दबाव में कांग्रेस सरकार को हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना बंद करनी पड़ी थी। हिमाचल में हालात बदलेंगे और सरकार बदलेंगे। चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में दमदार मुद्दे शामिल कर विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला जाएगा। प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित कांग्रेस के विधायक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन