फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh statement over BJP for Lok Sabha elections

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- दस साल में किए कार्यों का हिसाब दे भाजपा

Tue, 09 Apr 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 06:52 PM IST
सार

मंगलवार को जारी प्रेस बयान में प्रतिभा ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को मोदी सरकार दबा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इस बार लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा।

विज्ञापन
Pratibha Singh statement over BJP for Lok Sabha elections
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को जुमलेबाजी की जगह बीते दस साल में किए कार्यों का हिसाब देना चाहिए। मंगलवार को जारी प्रेस बयान में प्रतिभा ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को मोदी सरकार दबा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इस बार लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा। प्रतिभा ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले चुनावों के दौरान लोगों से किए कितने चुनावी वादे पूरे किए हैं।

विज्ञापन


हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देने व हर एक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे का क्या हुआ। इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा की जुमलेबाजी चलने वाली नहीं। ध्रुवीकरण व तुष्टिकरण की राजनीति कर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। आज जिस प्रकार जांच एजंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। प्रतिभा ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि भाजपा घोषणा पत्र से घबरा गई है। कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटियां देश के प्रति कांग्रेस का विजन है, जिसे वह पूरा करेगी। आज कांग्रेस देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा से लड़ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित
 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि चार जून के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा वेंटिलेटर पर होगी। वोट की चोट से जनता भाजपा को कोमा में पहुंचाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तो अब नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही है। वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। मंगलवार को जारी बयान में रोहित ने कहा कि वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें। भाजपा का नकाब जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है।

विज्ञापन

दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उपचुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी। भाजपा ने धन-बल से प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास अवश्य किया था, जिसे भगवान के आशीर्वाद से असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र रचने के लिए जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से दगाबाजी करने वाले पूर्व विधायकों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ था। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें कांग्रेस के बागियों को टिकट दे दिया उन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं की हताशा भी नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ें : प्रतिभा
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान एनएसयूआई से जुड़े रहे नेताओं को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं सरदार पटेल के विचारों पर चलने की प्रतिबद्धता का संकल्प लेते हुए दिवंगत नासिर खान के बलिदान को भी याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की वह पौध है जो संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर इसकी सदस्यता ग्रहण करता है। एनएसयूआई छात्रों से जुड़ा हुआ एक ऐसा अग्रणी संगठन है जो राजनैतिक तौर पर छात्रों के हितों के लिए कार्य करता है।

प्रतिभा सिंह ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह अपने इस संगठन में अधिक से अधिक छात्रों को जोड़े व पार्टी की गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक राजनैतिक दल ही नहीं एक ऐसी विचारधारा है जो शांति और भाईचारे का पथ संदेश देती है। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राज्य उपाध्यक्ष वीनू मेहता, राज्य महासचिव यासीन बट्ट, विश्वविद्यालय प्रभारी प्रवीण मिन्हास, पूर्व विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रजत भारद्वाज, चंदन महाजन अक्षिता, रजनी, डैनी पंगवाल, रंदीप, गौरव, करण भोटा, रमेश, मनोज, अंकित झामटा, सनिधिया पाठक सहित कई अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed