फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said that Will discuss with the CM to give importance to the MLAs who won from Kangra in the ca

himla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- कांगड़ा को कैबिनेट में और प्रतिनिधित्व के लिए सीएम से करूंगी बात

Tue, 10 Jan 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से प्रतिभा सिंह ने कहा कि कैबिनेट में जिन जिलों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने विधायकों को भी तवज्जो मिलेगी। नए चेहरों के साथ वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said that Will discuss with the CM to give importance to the MLAs who won from Kangra in the ca
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिला कांगड़ा को राज्य कैबिनेट में और प्रतिनिधित्व देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मैं बात करूंगी। कांग्रेस ने हमेशा कांगड़ा जिला का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा जिला के विधायकों को तवज्जो मिलेगी। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी से कई विधायकों में नाराजगी से पार्टी की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा विदेश चले गए हैं। राजेश धर्माणी ने खुद को घुमारवीं तक सीमित कर लिया है।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह राठौर का भी सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से प्रतिभा सिंह ने कहा कि कैबिनेट में जिन जिलों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने विधायकों को भी तवज्जो मिलेगी। नए चेहरों के साथ वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सभी लोगों ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला से 10 विधायक जीतकर आए हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देने का फैसला होगा।
विज्ञापन


19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश करेगी। यहां से पठानकोट होते हुए यात्रा जम्मू-कश्मीर जाएगी। यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा के संदेश को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा का पूरा शेड्यूल जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed