फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said that Modi government failed to provide employment and stop inflation

HP Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- मोदी सरकार रोजगार देने और महंगाई रोकने में विफल

Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोेजगार देने और महंगाई रोकने में विफल रही है। कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत जोगिंद्रनगर से करेगी। यह 30 मार्च तक चलेगा। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said that Modi government failed to provide employment and stop inflation
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोेजगार देने और महंगाई रोकने में विफल रही है। कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत जोगिंद्रनगर से करेगी। यह 30 मार्च तक चलेगा। अभियान के लिए नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त उपस्थित रहेंगे। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  का ही एक हिस्सा हैं। देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का पूरा समर्थन मिला है।

विज्ञापन


कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। इस दिन प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की देन हैं। अकारण नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी। 
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता निकालेंगे रोड शो
वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो प्रदेश स्तरीय अभियान का आगाज 26 जनवरी को मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता शहर में रोड शो निकालेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका शुभारंभ जोगिंद्रनगर में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह करेंगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस अभियान में बाइक रैली, पैदल यात्रा के साथ जनसभाएं भी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed