फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha singh said Congress will make inflation and unemployment the main issue in Lok Sabha elections.

HP Congress: प्रतिभा बोलीं- लोस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी को मुख्य मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

Sat, 20 Jan 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे होंगे। 

विज्ञापन
Pratibha singh said Congress will make inflation and unemployment the main issue in Lok Sabha elections.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो बड़े मुद्दे होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, वह पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश में चार करोड़ से अधिक बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। देश में 2012 में बेरोजगारों की संख्या करीब एक करोड़ थी, अब यह बढ़कर चार करोड़ से अधिक हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 45 सालों में यह सबसे अधिक है। इसी प्रकार महंगाई की दर में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


आवश्यक वस्तुओं पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी, खाने की वस्तुओं आटा, दाल, चावल ,खाद्य तेल, दूध-दही को जीएसटी के दायरे में लाकर लोगों पर महंगाई की मार थोपी है। इसका सीधा असर महिलाओं की घरेलू बचत पर पड़ा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस भाजपा की विफलताओं को भी चुनावी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रदेश के भाजपा नेताओं का नकारात्मक रवैया रहा जो बहुत ही दुखदाई है। प्रदेश में भाजपा आपदा को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेंकती रही। केंद्र में प्रदेश भाजपा के किसी भी सांसद ने प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा विधायकों ने विधानसभा के विशेष सत्र में भी सरकार को आपदा राहत के लिए कोई सहयोग नही दिया। प्रदेश के लोग भाजपा की नीति व नीयत को जान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed