फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said Central govt should cooperate in the development of Himachal Pradesh

Himachal: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल प्रदेश के विकास में सहयोग करे केंद्र सरकार

Fri, 25 Oct 2024 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 05:25 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीति आयोग से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहाड़ी राज्यों को वित्तीय मदद प्रदान करने के अलग मापदंड निर्धारित करने की मांग पूरी तरह जायज है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said Central govt should cooperate in the development of Himachal Pradesh
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश के विकास में सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र को प्रदेश सरकार की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीति आयोग से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहाड़ी राज्यों को वित्तीय मदद प्रदान करने के अलग मापदंड निर्धारित करने की मांग पूरी तरह जायज है। हिमाचल प्रदेश की भूगौलिक परिस्थितियां ऐसी हैं जहां किसी भी निर्माण कार्य में अनुमान से ज्यादा लागत आती है। पिछले साल की प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश की सड़कों, पुलों, भवनों, सरकारी व निजी संपत्ति का नुकसान सहना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से इसकी भरपाई की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान, इतना लगेगा किराया
विज्ञापन


केंद्र सरकार को इसकी एवज में भी प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बेवजह राजनैतिक द्वेषभाव के चलते आए दिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज और 15 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां कांग्रेस सरकार को भाजपा से विरासत में मिली हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से फिजूल की बयानबाजी न करने और प्रदेश सरकार को अपना सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा है कि प्रदेश भाजपा को केंद्रीय नेताओं से प्रदेश की मांगों को पूरा करने का आग्रह करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed