फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha singh said-Central govt is discriminating against Himachal, amount of Rs 633 crore is a cumin seed in

Shimla News: प्रतिभा बोलीं- केंद्र सरकार हिमाचल के साथ कर रही भेदभाव, 633 करोड़ की राशि ऊंट के मुंह में जीरा

Fri, 15 Dec 2023 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आपदा राहत के लिए 633 करोड़ की राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा मात्र बताया है। 

विज्ञापन
Pratibha singh said-Central govt is discriminating against Himachal, amount of Rs 633 crore is a cumin seed in
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आपदा राहत के लिए 633 करोड़ की राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा मात्र बताया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ आपदा राहत पर भेदभाव कर रही है। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। केंद्र सरकार ने इससे पूर्व प्रदेश को जो भी राशि जारी की है, वह प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हर साल सभी प्रदेशों को केंद्र से मिलने वाली केंद्रीय हिस्सेदारी है।

विज्ञापन


भाजपा नेता आपदा राहत को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं। उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से एक प्रश्न में पूछा था कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को क्या कोई विशेष आर्थिक मदद प्रदान की गई है। जवाब में केंद्र सरकार ने ऐसी आपदाओं से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकारों पर डाली है। केंद्र सरकार ने माना है कि उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से विशेष आर्थिक मदद की मांग की गई। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा राहत फंड के तहत प्रत्येक राज्य को मिलने वाली पहली किश्त 180.40 करोड़ के बाद अतिरिक्त 200 करोड़ प्रदेश सरकार को जारी किए। केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed