फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Road Show: Congress shakti pradarshan in Rampur on the pretext of women's honor ceremony

Pratibha Road Show: महिला सम्मान समारोह के बहाने रामपुर में कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

Mon, 06 Jun 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 08:08 PM IST
सार

कार्यक्रम से पूर्व रामपुर के मिनी सचिवालय से पद्म महल परिसर तक रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का निर्माण किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद इन सड़कों की सुध तक नहीं ली।

विज्ञापन
Pratibha Road Show: Congress shakti pradarshan in Rampur on the pretext of women's honor ceremony
कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में स्थित पद्म महल परिसर में महिला सशक्तीकरण एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यातिथि थीं। कार्यक्रम से पूर्व रामपुर के मिनी सचिवालय से पद्म महल परिसर तक रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का निर्माण किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद इन सड़कों की सुध तक नहीं ली। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने रामपुर में करोड़ों की घोषणाएं तो कीं, लेकिन ये धरातल पर कैसे उतरेंगी, यह बात रामपुर की जनता भलीभांति जानती है।

विज्ञापन


इससे पहले पद्म महल परिसर में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने प्रतिभा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रतिभा ने कहा कि आज महिलाएं घर से निकलकर हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में हुए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे 400 से अधिक महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जाने वाली और कांग्रेस सरकार आने वाली है। रामपुर में मुख्यमंत्री की करोड़ों की घोषणाएं केवल घोषणाएं ही रह जाएंगी। कहा कि तीन माह में शौचालय तक नहीं बनता तो इन घोषणाओं को कैसे पूरा किया जाएगा। विधायक विक्रमादित्य सिंह, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा, जिप अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस की रैली के दौरान बाइक में भड़की आग, हादसा टला
 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सोमवार को रामपुर में शक्ति प्रदर्शन के प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। शहर के बीचोंबीच चौधरी अड्डे से रैली के गुजरते ही एक पर्यटक की बाइक में अचानक आग भड़क गई। बाइक से आग की लपटें उठने लगीं। इससे बस अड्डे में खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रतिभा की रैली के पीछे किन्नौर की ओर जा रही बाइक (एमएच 46- एडब्ल्यू 9009) में अचानक आग भड़क गई। यह घटना दोपहर 12:03 बजे हुई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। एनएच पांच के किनारे सब्जी विक्रेता और अन्य व्यापारी पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कांग्रेस की रैली बाइक से करीब 30 मीटर आगे थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed