फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pragvansh won Kalam Off Himachal Trophy

Shimla News: प्रगवंश ने जीती कलाम ऑफ हिमाचल की ट्राफी

Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pragvansh won Kalam
Off Himachal Trophy
एक लाख रुपये की राशि से किया सम्मानित
विज्ञापन

विद्यापीठ कोचिंग संस्थान ने आयोजित की थी परीक्षा
पार्थ ने जीता स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विद्यापीठ कोचिंग संस्थान की ओर से बाल दिवस पर राम मंदिर हॉल में वीरवार को कान्फ्लुएंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एचएएस कार्तिकेय शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

संस्थान ने विशेष कार्यक्रम में कलाम ऑफ हिमाचल परीक्षा में उत्तीर्ण होनहारों को नवाजा। इस स्कॉलरशिप परीक्षा में सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस साल परीक्षा में 18,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रगवंश मेहता को परीक्षा में पहला स्थान पाने पर कलाम ऑफ हिमाचल के खिताब से नवाजा गया। इन्हें एक लाख रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया। नीलेश नेगी को दूसरा स्थान पाने पर 51000 और ईशाना तथा एडविक मोक्टा को तीसरा स्थान पाने पर 15500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। पार्थ पंडित को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। विद्यापीठ संस्थान की ओर से विद्यार्थियों का मनोबल को बढ़ाने के लिए 50 लाख तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई। हिमाचल के कक्षावार टॉपर के तीन विद्यार्थियों को भी नगद राशि से सम्मानित किया गया। स्टेट टॉपर्स को कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये की राशि दी गई। विद्यापीठ के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और रविंद्र अवस्थी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दी शिक्षा को यदि विद्यार्थी अपनाते हैं तो उसका जीवन सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article