फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prabodh saxena ias promoted to additional chief secretary by himachal pradesh government

प्रमुख सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना बने अतिरिक्त मुख्य सचिव

Fri, 28 Aug 2020 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Aug 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
prabodh saxena ias promoted to additional chief secretary by himachal pradesh government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी व प्रमुख सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना को भाजपा की जयराम सरकार ने कोरोना काल के बीच प्रमोशन की सौगात दे दी है। जयराम सरकार ने सक्सेना को अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति दे दी है। पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने उन्हें तैनाती देने के लिए ही अतिरिक्त मुख्य सचिव के एक पद को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


लंबे समय से उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए जाने की कवायद चल रही थी। लेकिन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से जुड़े बहुचर्चित आईनॉक्स मीडिया मामले में फंसे होने की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा था। दरअसल, इस मामले को लेकर केंद्र सरकार खासी सख्त थी और चिदंबरम को मामले में लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। इस दौरान अफसरों व पूर्व अफसरों ने दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम जमानत भी ले ली थी।
विज्ञापन


चूंकि केंद्रीय नेतृत्व इस मामले को लेकर खासा संवेदनशील था, ऐसे में सरकार ने पिछले साल शुरू हुई सक्सेना के प्रमोशन की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन अब मामला शांत होने के बाद सरकार ने सक्सेना को खुशखबरी दे दी है।  सक्सेना के अलावा सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 1989 बैच के के संजय मूर्ति को भी पदोन्नति दे दी है। मूर्ति को इस पदोन्नति का लाभ प्रदेश में कैडर ज्वाइन करने पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed