फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Power cuts in urban and rural areas today and tomorrow

Shimla News: शहरी और ग्रामीण इलाकों में आज व कल बिजली कट

Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power cuts in urban and rural areas today and tomorrow
पानी के पंप भी रहेंगे बंद, झेलनी पड़ सकती है पेयजल किल्लत
विज्ञापन

भाटला, सौल, ढली, शमलोग, क्यारकोटी आज कट
बिजली आपूर्ति सुबह दस से शाम पांच बजे तक रहेगी बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से प्री-विंटर मेंटेनेंस कार्य के चलते 25 और 26 अक्तूबर को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट लगाया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में पानी के पंप भी नहीं चल पाएंगे जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। बिजली आपूर्ति दोनों दिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

बिजली बंद रहने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मशोबरा क्षेत्र में 25 अक्तूबर को 22 केवी क्यारकोटी फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते भाटला, सौल, ढली, शमलोग, क्यारकोटी, कालटू, बधाह, भवाना कॉटेज और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में पानी की पेयजल परियोजनाएं भी हैं जहां बिना बिजली के पंप नहीं चल पाएंगे। इससे पानी की किल्लत भी हो सकती है। विद्युत उपमंडल मशोबरा के सहायक अभियंता ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर ही मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड के अनुसार 26 अक्तूबर को 11 केवी ब्यूलिया फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गुसान, ब्यूलिया, घीलू, होरी, श्यार, एपीजी यूनिवर्सिटी, क्वारा, कनौरा पंप, एचएफआरआई, वोडाफोन, गनोटी, दोची, सरघीण, लक्ष्मी बाजार, पंथाघाटी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 के असिस्टेंट सुपरिटेंडिंग इंजीनियर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बिजली कट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। विद्युत बोर्ड के अनुसार सर्दियों के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान से बचने के लिए प्री-विंटर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article