{"_id":"0f226e59072a00ec6833a3bb5482ccff","slug":"portmore-school-starts-sms-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल नहीं पहुंची तो अब घर पहुंचेगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल नहीं पहुंची तो अब घर पहुंचेगा एसएमएस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से स्कूल के लिए निकली छात्राओं की स्कूल प्रबंधन पूरी निगरानी करेगा। छात्रा घर से सीधे स्कूल नहीं पहुंची और अनुपस्थित रही तो इसकी सीधी जानकारी अब अभिभावकों को तुरंत एसएमएस से पहुंचेगी।
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में दसवीं के बाद जमा एक और जमा दो की छात्राओं के अभिभावकों को रोजाना अलर्ट करने के लिए एसएमएस गेटवे सर्विस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एडमिशन के दौरान ही अभिभावकों से मोबाइल नंबर लेने के बाद अब यह सेवा शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य नीशा भलूनी ने कहा कि सोमवार से यह सर्विस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर रोज छात्रा के निर्धारित समय पर स्कूल व क्लास में न पहुंचने पर तुरंत अभिभावकों को एसएमएस से सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल के कार्यक्रम और परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी।
दसवीं में पहले शुरू कर दी थी सुविधा
इन दो कक्षाओं की 900 छात्राओं के अभिभावकों को यह सुविधा उनके मोबाइल पर उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया गया है जबकि छठी से दसवीं तक की कक्षाओं में पढ़ रही 500 छात्राओं के अभिभावकों के लिए पहले ही यह सेवा शुरू कर दी गई थी।
प्राचार्य निशा भलूनी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति की सहमति से ही यह सेवा शुरू की गई है। इसमें हर छात्रा से मासिक पांच रुपये शुल्क लिया जा रहा है।ं