{"_id":"56f257894f1c1b3927f14d27","slug":"poor-condition-of-theog-hatkoti-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग-हाटकोटी सड़क : गाड़ियों को धक्का लगाते कट जाता है आधा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग-हाटकोटी सड़क : गाड़ियों को धक्का लगाते कट जाता है आधा सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गृह जिले की अहम सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। कुछ ही मीटर का सफर करने के बाद वाहन दलदल में धंस जाते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत पर करोड़ों खर्च करने का दावा करने वाली सरकार और विभाग की पोल खोलती तस्वीर आपको दिखाते हैं। राजनीति की शिकार हुई ठियोग-हाटकोटी सड़क दलदल, गड्ढों और तालाब बन चुकी है। मुख्यमंत्री के गृह जिले की अहम सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। कुछ ही मीटर का सफर करने के बाद वाहन दलदल में धंस जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद शुरू हो जाता है वाहनों को धक्का देने का सिलसिला। जुब्बल से कोटखाई तक सड़क दलदल तथा गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इससे बसें तथा अन्य वाहन मार्ग पर जगह-जगह फंस रहे हैं। कंपनी की मशीनों से भी दलदल में फंसे वाहनों को खींच खींच कर बाहर निकाला जा रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
दलदल में छोटे, बड़े सभी वाहन फंस रहे हैं। कई स्थानों से तो सवारियों को भी पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। बारिश से सड़क दलदल में बदल जाती है। धूप खिलने पर धूल के गुब्बार उड़ने लगते हैं। सबसे अधिक दिक्कतों का सामना बसों में सफर करने वाले लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़क को चौड़ा करने का काम जारी : जसवाल
स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता आरएस जसवाल ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में कई स्थानों पर सड़क पर कीचड़ भर गया है। इससे परेशानियां पेश आई हैं। कंपनी की मशीनें सड़क निर्माण कार्य में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।