फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Vijay Singh Mankotia ready to join AAP, Maheshwar singh refuses

सियासत: आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना पर विजय सिंह मनकोटिया की हां, महेश्वर की ना

Thu, 24 Mar 2022 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 10:33 AM IST
सार

पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे विजय सिंह मनकोटिया ने हां कही है, जबकि महेश्वर सिंह ने आप में जाने की बात को सिरे से खारिज किया है। सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के फोटो खूब वायरल किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Politics: Vijay Singh Mankotia ready to join AAP, Maheshwar singh refuses
विजय सिंह मनकोटिया व महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी में जाने की संभावनाओं पर पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे विजय सिंह मनकोटिया ने हां कही है, जबकि महेश्वर सिंह ने आप में जाने की बात को सिरे से खारिज किया है। सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के फोटो खूब वायरल किए जा रहे हैं। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं से कहा गया है कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से एक बैठक तय कराएं। उनके साथ पहले हिमाचल के हितों के चार बड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, उसके बाद पार्टी में शामिल होने पर फैसला लिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि किसी ने यूं ही फोटो डाल दी होगी, मेरा आप में जाने का कोई इरादा नहीं हैं।

विज्ञापन


न ही किसी से संपर्क हुआ है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। लगातार बातचीत चल रही है। हिमाचल के युवा, महिलाओं और बुजुर्गों में आम आदमी पार्टी से जुड़ने की होड़ मची है। लोग बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मंडी में रैली और रोड शो होना है। इसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। 
विज्ञापन


बसपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं मनकोटिया 
मेजर विजय सिंह मनकोटिया पूर्व में हिमाचल में बसपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, बाद में शाहपुर से कांग्रेस ने उन्हें दोबारा विधानसभा का टिकट दिया था, पर चुनाव हार गए थे। महेश्वर सिंह पूर्व में मंडी से भाजपा के सांसद और कुल्लू से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल लोकहित पार्टी भी बनाई। वर्तमान में वह भाजपा में ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed