फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: stir in Himachal politics after the Great Khali joined the BJP

सियासत: ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने से हिमाचल की राजनीति में 'खलबली'

Fri, 11 Feb 2022 03:47 PM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Feb 2022 03:47 PM IST
सार

जिला सिरमौर की तहसील शिलाई की नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव के निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए तो इससे प्रदेश में खूब सियासी हलचल रही। 

विज्ञापन
Politics: stir in Himachal politics after the Great Khali joined the BJP
ग्रेट खली के भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है। भाजपा ने इससे न केवल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वहां कांग्रेस को झटका देने का प्रयास किया है, बल्कि इस घटना से आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव भी लक्षित किए हैं। खली हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। हालांकि, दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने गृह क्षेत्र शिलाई से विधानसभा चुनाव लड़ने से उन्होंने साफ इंकार किया है। जिला सिरमौर की तहसील शिलाई की नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव के निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए तो इससे प्रदेश में खूब सियासी हलचल रही। 

विज्ञापन


गुरुवार को द ग्रेट खली के नई दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने के बाद ‘अमर उजाला’ ने उनसे फोन पर विशेष बातचीत की। विश्वविख्यात द ग्रेट खली से जब पूछा कि पहले वह किसान आंदोलन के समर्थन में थे और कृषि बिलों का भी विरोध कर मोदी सरकार के फैसले को गलत बता रहे थे, अब अचानक भाजपा के साथ क्यों हो गए? इस पर खली बोले कि उन्होंने तब एक पक्ष देखा था, मोदी सभी पक्षों को जानते हैं। मोदी कभी किसी का गलत नहीं सोचते हैं। उनको गलत और सही का पता है। अब तो बहुत से किसान भी भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। उन्हें मोदी अच्छे लगते हैं। क्या शिलाई से अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं? इस पर खली बोले कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे, जो चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें सपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन

खली के भाजपा में आने से हिमाचल में पार्टी को लाभ मिलेगा। कई खिताब जीतने वाली विश्वविख्यात शख्सियत द ग्रेट खली ने हिमाचल में भाजपा के मिशन रिपीट का संकेत दिया है। उनके भाजपा में आने से कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब मिला है। - सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खली ने किसान कानूनों का विरोध किया था। अब उनकी राय कैसे बदल गई है। खली का हिमाचल में खेलों के लिए क्या योगदान रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूई तो मनोरंजन का खेल है, उन्होंने ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता है। उनके भाजपा में शामिल होने का अगले चुनाव में कोई फ र्क नहीं पड़ने वाला है। -कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed