फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   politics news himachal: ashraya sharma praised father anil, but champa said it injurious to party

सियासत: आश्रय ने पिता अनिल का गुणगान किया तो कौल की बेटी चंपा बोलीं-यह पार्टी के लिए नुकसानदेह

Fri, 02 Apr 2021 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Apr 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
politics news himachal: ashraya sharma praised father anil, but champa said it injurious to party
चंपा ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

 नगर निगम चुनाव में सुखराम परिवार को लेकर कांग्रेस में खींचतान बढ़ गई है। वहीं भाजपा ने भी डैमेज कंट्रोल में ताकत झोंक दी है। गुरुवार देर रात तल्याहड़ में चुनाव प्रचार में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा ने अपने दादा सुखराम और पिता भाजपा विधायक अनिल शर्मा का गुणगान किया। इससे नाराज सदर मंडी से प्रत्याशी रहीं पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर मंच छोड़कर चली गईं। मंच छोड़ने से पहले चंपा ठाकुर ने सुखराम परिवार पर निशाना साधते हुए यह तक कह डाला कि इस प्रकार का गुणगान कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शुक्रवार सुबह कांग्रेस का घोषणा पत्र पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने जारी किया। इसमें सुखराम परिवार ने दूरी बनाए रखी। घोषणा पत्र में वीरभद्र के साथ सुखराम का फोटो भी चर्चा में रहा।

विज्ञापन


लेकिन घोषणा पत्र जारी करने के अहम दिन आश्रय नदारद रहे। उधर, तल्याहड़ में चुनावी सभा और घोषणा पत्र जारी होने के वक्त सुखराम परिवार की गैरमौजूदगी पर कौल सिंह ने कहा कि चुनावों में ऐसी छोटी बातें होती रहती हैं। हम निगम चुनाव एकजुट होकर लड़ रहे हैं। आश्रय प्रचार में व्यस्त हैं।  इधर, भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए बेशक चुटकी ली है। लेकिन सुखराम परिवार की ओर से बिछाई गई सियासी बिसात में भाजपा को भी कई वार्डों में बगावत का खतरा है। क्योंकि अनिल शर्मा के साथ भाजपा में शामिल हुए कई चेहरे नगर निगम चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसे में डैमेज कंट्रोल में भाजपा ने पूरी ताक झोंक दी है। यहां तक कि सीएम जयराम ठाकुर ने दो दिवसीय दौरे में वोटरों की नब्ज टटोलते हुए मंडी का सीएम और नगर निगम के तोहफे आदि मुद्दों पर चुनावी जनसभाएं करते हुए इमोशनल कार्ड भी बखूबी खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed