फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   political

ढूंढे नहीं मिल रहे दावेदार, बिना चुनाव बन सकता है दूसरा व्यापार मंडल

Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
political
शिमला। राजधानी में शिमला व्यापार मंडल के चुनाव पर अड़ा कारोबारियों का धड़ा भी अब बिना चुनाव करवाए ही दूसरा व्यापार मंडल बनाएगा। कारोबारी नेताओं के चुनाव लड़ने में दिलचस्पी न दिखाने के बाद इस धड़े को भी अब सर्वसम्मति से फैसला लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस धड़े ने 31 अक्तूबर को चुनाव करवाने का फैसला लिया था। नौ अक्तूबर तक कारोबारियों को नामांकन पत्र खरीदने को कहा गया था। इस तारीख तक कुल सात कारोबारी नेताओं ने ही नामांकन पत्र खरीदे हैं। कुल पांच पदों पर चुनाव होने हैं। लेकिन कम नामांकन को देखते हुए ज्यादातर पदों पर अब चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में दूसरे धड़े की चुनाव प्रक्रिया सुस्त पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, चुनाव होना है या नहीं, इस पर सोमवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया से पता चल जाएगा। उधर, दूसरे धड़े के कारोबारी नेता संजीव ठाकुर का कहना है कि शहर के कारोबारी चुनाव चाहते हैं और इसीलिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कारोबारियों की मांग मानते हुए चुनाव मैदान में उतरना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उधर, चुनाव कमेटी अध्यक्ष रमेश चोजड़ ने कहा कि सात नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। चुनाव जरूर होगा। यदि एक पद पर भी दो नामांकन आए तो उस पर चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed