{"_id":"6162f2968ebc3e57153b78f4","slug":"political-shimla-news-sml386747332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूंढे नहीं मिल रहे दावेदार, बिना चुनाव बन सकता है दूसरा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढूंढे नहीं मिल रहे दावेदार, बिना चुनाव बन सकता है दूसरा व्यापार मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में शिमला व्यापार मंडल के चुनाव पर अड़ा कारोबारियों का धड़ा भी अब बिना चुनाव करवाए ही दूसरा व्यापार मंडल बनाएगा। कारोबारी नेताओं के चुनाव लड़ने में दिलचस्पी न दिखाने के बाद इस धड़े को भी अब सर्वसम्मति से फैसला लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इस धड़े ने 31 अक्तूबर को चुनाव करवाने का फैसला लिया था। नौ अक्तूबर तक कारोबारियों को नामांकन पत्र खरीदने को कहा गया था। इस तारीख तक कुल सात कारोबारी नेताओं ने ही नामांकन पत्र खरीदे हैं। कुल पांच पदों पर चुनाव होने हैं। लेकिन कम नामांकन को देखते हुए ज्यादातर पदों पर अब चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में दूसरे धड़े की चुनाव प्रक्रिया सुस्त पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, चुनाव होना है या नहीं, इस पर सोमवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया से पता चल जाएगा। उधर, दूसरे धड़े के कारोबारी नेता संजीव ठाकुर का कहना है कि शहर के कारोबारी चुनाव चाहते हैं और इसीलिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को कारोबारियों की मांग मानते हुए चुनाव मैदान में उतरना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उधर, चुनाव कमेटी अध्यक्ष रमेश चोजड़ ने कहा कि सात नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। चुनाव जरूर होगा। यदि एक पद पर भी दो नामांकन आए तो उस पर चुनाव करवाया जाएगा।