फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police Sub Inspector's son committed suicide by hanging in shimla

शिमला: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगा दी जान

Mon, 28 Mar 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 11:05 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा से कुछ घंटे पहले 20 वर्षीय युवक ने घर के बाथरूम में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने वाला गौरव कुमार जतोग का रहने वाला था। गौरव के पिता हिमाचल पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले युवक तनाव में था।

विज्ञापन
Police Sub Inspector's son committed suicide by hanging in shimla
फंदा लगाकर आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस भर्ती परीक्षा से कुछ घंटे पहले 20 वर्षीय युवक ने घर के बाथरूम में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदा लगाने वाला गौरव कुमार जतोग का रहने वाला था। गौरव के पिता हिमाचल पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले युवक तनाव में था। घटना बीते रविवार सुबह की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परीक्षा के दिन रविवार सुबह गौरव को उसकी मां ने जगाया। वह तैयार होने के लिए बाथरूम चला गया। काफी समय के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो उसकी माता ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोला तो बेटे को फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन


आनन-फानन में युवक को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जांच के लिए युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। सोमवार को एसपी ने भी मौके का दौरा किया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर युवक तनाव में था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed