फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police recruitment in Una postponed for two days due to bad weather

मौसम ने डाला खलल: ऊना में पुलिस भर्ती दो दिन के लिए स्थगित

Fri, 07 Jan 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 09:17 PM IST
सार

पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आरक्षी पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। आठ व नौ जनवरी को होने वाली भर्ती परीक्षा अब 17 व 18 जनवरी को होगी। सभी अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में बदलाव के बारे सूचित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Police recruitment in Una postponed for two days due to bad weather
ऊना में पुलिस भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आरक्षी पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा को भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। आठ व नौ जनवरी को होने वाली भर्ती परीक्षा अब 17 व 18 जनवरी को होगी। सभी अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में बदलाव के बारे सूचित किया जा चुका है। इस बीच, लगातार बारिश होने के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई है। छह जनवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी भी परीक्षा के कुछ चरण बारिश के कारण पूरा नहीं कर सके। अब उन्हें 16 जनवरी को शेष बचे परीक्षा के चरणों को पूरा करने के लिए बुलाया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बारिश के कारण परीक्षा के कुछ चरणों को पूरा न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को अब 11 जनवरी को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


10 से लेकर 16 जनवरी के परीक्षा शेड्यूल में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यह सभी अभ्यर्थी निश्चित की गई तिथि को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती ग्राउंड में निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बातया कि जिला ऊना में आगामी दो दिनों में भारी बारिश के अनुमान  के चलते पुलिस भर्ती को आगामी दो दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। आठ व नौ जनवरी को बुलाए गए अभ्यर्थियों की इसकी जानकारी एसएमएस के जरिये दे दी गई है। इस बारे में यदि किसी भी अभ्यर्थी को कोई जानकारी हासिल करनी है तो वह दूरभाष नंबर 01975-226048 व 82194-77707 पर संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक पूछताछ केंद्र  पुलिस लाइन झलेड़ा में भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed