{"_id":"6941556c0a050ceb430591cb","slug":"police-ready-for-christmas-city-divided-into-five-sectors-shimla-news-c-19-sml1002-648302-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: क्रिसमस के लिए पुलिस तैयार पांच सेक्टर में बांटा गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: क्रिसमस के लिए पुलिस तैयार पांच सेक्टर में बांटा गया शहर
विज्ञापन
शहर में 400 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट से यातायात को किया जाएगा नियंत्रित
पर्यटकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क होंगे स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस पर देशभर से शिमला में हजारों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर शिमला पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शहर में यातायात को सुचारू रखने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की है। सुरक्षा के दृष्टिगत शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी की रहेगी। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक शहर में आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने फैसला लिया है कि सर्कुलर रोड पर एक मिनट से ज्यादा गाड़ी नहीं रोकी जा सकेगी। इसके अलावा बर्फबारी की संभावना देखते हुए जिला शिमला में पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए शहर में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।
रिज मैदान पर स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम से पर्यटक और स्थानीय लोग हर तरह सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा शहर में पर्यटकों की मदद के लिए शोघी समेत अन्य कई जगहों पर हेल्प डेस्क स्थापित होंगे। ऐसे में अगर आपको शहर में पार्किंग की उपलब्धता और अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हैं, तो यहां से ले सकेंगे। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला पुलिस ने क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में इस बार ट्रैफिक कंट्रोल रूम से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। एसएसपी शिमला अपने कार्यालय से सीसीटीवी के जरिये शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे, वहीं फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश भी जारी करेंगे। इसके अलावा पुराना बस अड्डा, कैथू और शोघी से भी यातायात को नियंत्रित करने की योजना है। हुड़दंगियों पर काबू पाने के लिए रिज, मालरोड समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई
शहर में जाम को कम करने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट का प्रयोग किया जाएगा। इससे यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवर स्पीड वाहनों के चालान काटे जाएंगे। शहर में इसके लिए ओक ओवर के समीप, चौड़ा मैदान, नवबहार, बीसीएस और टुटीकंडी में स्पीड मीटर भी स्थापित किए हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।
पुलिस का विंटर सीजन ट्रैफिक सिस्टम
कोर प्वाइंटस डे एंड नाइट : इसमें रिट्ज, सीटीओ, रिगल, आरसी चौक, टूटीकंडी, छोटा शिमला, लैंडमार्क नियर सीटीओ, यूएस क्लब, नियर पीएचक्यू और केएनएच को शामिल किया है। यहां पर 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
कोर प्वाइंट : शहर में और आसपास के क्षेत्र में कोर प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन कोर प्वाइंट में पुलिस कर्मी शिफ्टों में काम करेंगे। इन प्वाइंटों पर पुलिस की गुमटियां भी स्थापित की जा रही हैं।
पीक ऑवर्स प्वाइंट : शहर में ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां पर पीक ऑवर्स में ट्रैफिक जाम लगता है। ऐसे में प्वाइंट पर ट्रैफिक कर्मी रहेंगे और यातायात सुचारू करेंगे
होल्डिंग प्वाइंट : शहर में होल्डिंग प्वाइंट भी चिह्नित किए हैं। यहां पर गाड़ियां और बसें कुछ समय के लिए रोकी जाएंगी, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।