{"_id":"5ed3c2ef608c2b3aab371997","slug":"police-lodges-fir-for-breaching-home-quarantine-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन युवक शादी करके घर ले आया दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन युवक शादी करके घर ले आया दुल्हन
Mon, 01 Jun 2020 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
पार्थ शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
पार्थ शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
चंबा जिले के बनीखेत क्षेत्र की पंचायत बगढ़ार में होम क्वारंटीन एक युवक भरमौर से एक युवती को शादी करके घर ले आया। मामला रविवार को सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने होम क्वारंटीन नियम तोड़ने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक बीस मई को दिल्ली से लौटा था और ककीरा क्षेत्र के एक संस्थान में संस्थागत क्वारंटीन था। 26 मई को उसे होम क्वारंटीन किया गया। इस दौरान युवक की जियो टैगिंग भी जारी रही, लेकिन होम क्वारंटीन नियम तोड़कर युवक अपने दोस्त के साथ एक टैक्सी से 27 मई शाम को भरमौर रवाना हो गया।
विज्ञापन
वहां उसने लड़की से शादी कर रात को ही उसी गाड़ी में दुल्हन लेकर घर पहुंच गया। स्थानीय पटवारी ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बनीखेत को दी। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने बताया कि युवक के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन