फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police is monitoring Shimla with drones, helpline also continues

पुलिस ड्रोन से कर रही शिमला की निगरानी, हेल्पलाइन भी जारी

Tue, 11 May 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 May 2021 08:57 PM IST
सार

 सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड और विक्ट्री टनल क्षेत्र में भी यातायात की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। इस दौरान ड्रोन में लगे कैमरे ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तस्वीरें भी खींची जा रही हैं। 

विज्ञापन
Police is monitoring Shimla with drones, helpline also continues
शिमला की स्मार्ट पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए लगाए कोरोना कर्फ्यू की अवहेलना करने वालों पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है। मंगलवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से रिज मैदान, मालरोड, सब्जी मंडी और लोअर बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सर्कुलर रोड पर ओल्ड बस स्टैंड और विक्ट्री टनल क्षेत्र में भी यातायात की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। इस दौरान ड्रोन में लगे कैमरे ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तस्वीरें भी खींची जा रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को शहर के अधिकतर क्षेत्रों में सनाटा पसरा रहा और शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। सड़कों पर सिर्फ आपातकालीन और कर्फ्यू ड्यूटी में लगे वाहन ही आवाजाही करते नजर आए। इसके अलावा शहर के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों के नाकों पर पुलिस वाहनों को रोककर, पूछताछ के बाद ही जाने दिया। शहर में निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली रखने वालों पर भी पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि शहर में कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वाले लोगों की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, कोरोना कर्फ्यू के बीच आम व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो वह बेहिचक शिमला पुलिस को कॉल कर सकते हैं। स्मार्ट पुलिस ने एएसपी और डीएसपी रैंक के सात अफसरों को कर्फ्यू अनुपालना अधिकारी नियुक्त किया है। यह रोटेशन में ड्यूटी देंगे। शहर की जनता के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 8894728004 जारी किया है। आम शहरी इस नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं या कोरोना कर्फ्यू से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं। अधिकारी शहरभर में चल रहे पुलिस के नाकों की चेकिंग करेंगे। एसपी मोहित चावला ने कहा कि सात कर्फ्यू अनुपालना अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। आम जनता की मदद के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed