फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Department and Himachal University will jointly conduct AI-based crime analysis

Shimla News: पुलिस विभाग और हिमाचल विश्वविद्यालय मिलकर करेगा एआई आधारित अपराध विश्लेषण फोटो सहित

Mon, 22 Sep 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Police Department and Himachal University will jointly conduct AI-based crime analysis

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस और हिमाचल विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
तकनीकी, शोध और क्षमता निर्माण में सहयोग करेंगे दोनों संस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस और प्रदेश विश्वविद्यालय एआई आधारित अपराध विश्लेषण पर मिलकर काम करेंगे। सोमवार को हिमाचल पुलिस और हिमाचल विश्वविद्यालय ने इसे लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान तकनीकी शोध और क्षमता निर्माण में एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
हिमाचल विश्वविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन किया। दोनों संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर करने का एक उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और पुलिस व अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना भी है।
विज्ञापन

एमओयू के तहत एआई आधारित अपराध विश्लेषण के अलावा साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, ट्रैफिक एवं गश्त प्रबंधन और नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशन के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। छात्रों को प्रशिक्षण, संयुक्त शोध और इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव और पुलिस को सबूत-आधारित कार्यशैली में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक तिवारी ने छात्रों से “समाज की आंख और कान”बनने, सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध से सतर्क रहने और समय रहते मदद लेने के तरीके बताए। डीएसपी गीताांजली ठाकुर ने छात्रों को पुलिस तक अपनी समस्याएं पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया और सहायता का आश्वासन दिया। महिला आरक्षी आनंदनी, रमा और निकिता ने नशे के खिलाफ जागरूक रहने, जीवन में सकारात्मक रहने और 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed