{"_id":"62e2a8040106c87ae96031e0","slug":"police-constable-recruitment-result-declared-in-solan-and-una-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित, सोलन और ऊना में 173 युवा पहनेंगे खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित, सोलन और ऊना में 173 युवा पहनेंगे खाकी
Thu, 28 Jul 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:59 PM IST
सार
सोलन व ऊना जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सोलन में पुलिस प्रशासन ने कांस्टेबल पद के लिए चयनित 91 महिला और पुरुष उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ऊना जिले के 82 युवा खाकी वर्दी पहनेंगे।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन व ऊना जिले में भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। सोलन जिला पुलिस ने गुरुवार देर शाम पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 91 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग में 70 और महिला वर्ग में 21 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें आठ चालक शामिल हैं। कुल 756 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच हुई शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा,दस्तावेजों के अंक के आधार पर बनी मेरिट से चयन हुआ। जिले में अब कुल 39 पोस्ट खाली है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है ।
विज्ञापन
वहीं, ऊना जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम वीरवार देर शाम घोषित कर दिया गया है। जिले के 82 युवा खाकी वर्दी पहनेंगे। पुलिस कांस्टेबल के 102 पदों में से 20 पद खाली रह गए हैं। आरक्षित पदों के लिए उम्मीदवार नहीं मिले हैं। पुलिस लाइन झलेड़ा में लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच हो रही थी। यह जांच गुरुवार शाम को समाप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत फाइनल मेरिट लिस्ट बनाकर परिणाम घोषित किया। 102 पदों में 82 पदों में ही भर्ती हो पाई है। पुरुष कांस्टेबल के 68 में से 58 पद ही भर पाए हैं, जबकि 10 पद खाली रह गए।
विज्ञापन
इसी तरह महिला कांस्टेबल के 27 में से 19 पद ही भर्ती हुई है। इस श्रेणी में आठ पद खाली रह गए। चालक के सात में से पांच पद भर गए, जबकि दो पद खाली रह गए। खाली पदों में आर्थिक तौर पर कमजोर, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर और अन्य श्रेणी शामिल हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 5,979 उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता टेस्ट पास किया था। इन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से पास हुए 750 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेजों की जांच के बाद 82 पदों पर ही भर्ती हो पाई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित किया गया है। कुछ पद खाली रहे हैं, इन्हें पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
सोलन जिले के चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट