फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police command center will keep a close watch on Himachal, CM inaugurates center

पुलिस कमान सेंटर से रहेगी हिमाचल पर पैनी निगाह, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Fri, 25 Sep 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police command center will keep a close watch on Himachal, CM inaugurates center
पुलिस मुख्यालय में सीसीटीवी निगरानी मैट्रिक्स और कमान सेंटर का शुभारंभ। - फोटो : CMO Himachal

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय में सीसीटीवी निगरानी मैट्रिक्स और कमान सेंटर का शुभारंभ किया। सीसीटीवी कैमरों से प्रदेश में पैनी निगाह रखने को आधुनिक सिस्टम राजधानी में स्थापित हो गया है। सीएम ने कहा कि मैट्रिक्स और केंद्र अपराधों की रोकथाम और ट्रैफिक प्रबंधन में मददगार होगा। 

विज्ञापन


कहा कि करीब 70 लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जाएगा। मौजूदा समय में 19 हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस संख्या को चरणबद्ध तरीके से 68 हजार तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि सीसीटीवी लगाने के साथ ही उनके रखरखाव को लेकर भी बजट की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर और बद्दी पुलिस जिलों में जिला कमान केंद्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार शेष जिलों में भी जिला स्तरीय कमान केंद्र स्थापित करने के प्रयास कर रही है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो ऐके चतुर्वेदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में भाग लिया। बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एके शर्मा, कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और किन्नौर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने अपने अपने जिलों में चल रहे कमान केंद्र के बारे में प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में केंद्रों के लिए देंगे धन: भारद्वाज
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस आधुनिक प्रणाली से पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी। अपराध रोकने को आधुनिक तकनीक का अधिकतम प्रयोग हो सकेगा। जल्द स्मार्ट सिटी बनने जा रहे शिमला और धर्मशाला शहरों में कमान नियंत्रण केंद्र स्थापित करने को पर्याप्त बजट मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed