{"_id":"5e6f8f408ebc3ea4c76e4e69","slug":"police-asi-had-been-doing-milk-business-for-13-years-while-on-duty-department-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान 13 साल तक दूध का कारोबार करता रहा एएसआई, अब विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान 13 साल तक दूध का कारोबार करता रहा एएसआई, अब विभाग ने शुरू की जांच
Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में पुलिस विभाग का एक ऑनरेरी एएसआई 13 साल से ड्यूटी टाइम के दौरान दूध का कारोबार करता रहा। शिकायत के बाद इस एएसआई पर विभागीय जांच बिठा दी गई है। एएसपी अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
वर्तमान में पुलिस लाइन बिलासपुर में सेवाएं दे रहे एएसआई पर आरोप हैं कि वो पिछले तेरह साल से ड्यूटी के दौरान दूध भी बेचता था। ड्यूटी के समय सुबह तीन से चार घंटे दूध का कारोबार करता था और देरी से ड्यूटी पर पहुंचता था। यह पूरा सिलसिला पिछले करीब 13 सालों से चल रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा को किसी ने शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश एएसपी को दिए हैं। एएसपी अब पूरे मामले की छानबीन करेंगे। इसके बाद इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद ही उक्त कर्मी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौर रहे कि उक्त कर्मी अगले सात महीने बाद सेवानिवृत्त भी हो रहा है। वहीं शिकायत के बाद उक्त कर्मी को पुलिस लाइन से हटा कर यातायात पुलिस में तैनात किया गया है।
मामले की पूरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होते है पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसपी बिलासपुर को सौंप दी जाएगी।