{"_id":"61ea54fdd05001386573206a","slug":"poisonous-liquor-case-mandi-himachal-pradesh-dgp-sanjay-kundu-meeting-with-sit-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जहरीली शराब मामला: डीजीपी संजय कुंडू ने की बैठक, एसआईटी में चार और पुलिस अफसर किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जहरीली शराब मामला: डीजीपी संजय कुंडू ने की बैठक, एसआईटी में चार और पुलिस अफसर किए शामिल
Fri, 21 Jan 2022 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:09 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सामने आई है। आरोपियों पर शिकंजा कसने में यह अहम साक्ष्य हो सकता है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में नकली व जहरीली शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत के मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने शुक्रवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहरीली शराब के तार बद्दी, परवाणू और ऊना से जुड़ने के बाद एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अर्जित सेन के अलावा एडिशनल एसपी कांगड़ा और डीएसपी परवाणू को भी एसआईटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आई शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात
सूत्रों के अनुसार जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सामने आई है। आरोपियों पर शिकंजा कसने में यह अहम साक्ष्य हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कच्ची शराब तैयार करने वाले मिथाइल अल्कोहल, इथाइल अल्कोहल और यूरिया के अलावा तेज नशे के लिए क्लोरल हाइड्रेड का इस्तेमाल भी करते हैं, जिससे नशे की तीव्रता को बढ़ाया जा सके। अब मृतकों के विसरा परीक्षण की जांच तीन चरणों में होगी। इसमें वैज्ञानिक पता लगाएंगे कि जहरीली शराब तैयार करने में कौन-कौन से केमिकल मिलाए गए हैं।
विज्ञापन