फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pmo order ministry to make plan for china border area

चीन बॉर्डर पर पलायन रोकेगा मोदी का ये 'प्लान'

Mon, 06 Oct 2014 04:12 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
pmo order ministry to make plan for china border area

हिमाचल प्रदेश के सीमांत और जनजाति क्षेत्रों से पलायन थमेगा। सीमा और जनजाति क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए पीएमओ कार्यालय ने केंद्रीय वित्त, गृह, स्वास्थ्य और मानव संसाधन सहित अन्य मंत्रालयों को पत्र भेजा है, जिससे पलायन को हर हाल में रोका जा सके।

विज्ञापन


लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश के सीमांत और जनजाति जिलों के विकास के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था। इसी के बाद पीएमओ कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


सीमांत जिलों में चिकित्सा, शिक्षा, सड़क और दूरसंचार की व्यवस्था ठीक न होने के कारण लगातार पलायन हो रहा है। संचार का नेटवर्क भी बेहतर नहीं है, जिसके कारण लोग शिमला सहित प्रदेश के अन्य शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। इन तमाम समस्याओं को स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिलसिलेवार तरीके से अपने पत्र में उल्लेख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का मुकाबला करने के लिए मंत्रालयों को दिए आदेश

pmo order ministry to make plan for china border area

सीमा पार चीन की ओर से जबर्दस्त विकास किया जा रहा है। इन क्षेत्रों के लोगों को आज भी शिक्षा और चिकित्सा के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

रवि ठाकुर के पत्र का संज्ञान लेते हुए पीएमओ कार्यालय ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय सहित अन्य को पत्र भेजकर सीमांत जिलों के लिए प्लान बनाकर विकास कराने के लिए कहा है।

रवि ठाकुर ने पीएमओ कार्यालय से पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगर पीएमओ के निर्देश पर विकास कराया गया तो निश्चित तौर पर पलायन को रोकने में मदद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed