{"_id":"628ce3b4f051b52cfe656e00","slug":"pm-narendra-modi-will-stay-in-shimla-for-one-and-a-half-hours-know-the-full-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Shimla Visit; शिमला में डेढ़ घंटे तक रुकेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Shimla Visit; शिमला में डेढ़ घंटे तक रुकेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम
Wed, 25 May 2022 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 May 2022 10:33 AM IST
सार
अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक अनाडेल मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच रिज मैदान पर पहुंचेंगे। इनके पहुंचने से एक दिन पहले सुरक्षा दस्ता पूर्वाभ्यास करेगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर 31 मई को राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक अनाडेल मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच रिज मैदान पर पहुंचेंगे। इनके पहुंचने से एक दिन पहले सुरक्षा दस्ता पूर्वाभ्यास करेगा। पीएम मोदी 10:30 बजे यहां पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटा यहीं रुकेंगे। दोपहर का भोजन मोदी शिमला में नहीं करेंगे। पीएम मोदी रिज मैदान से केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी देश को देंगे।
विज्ञापन
इनसे पहले केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब पांच मिनट के लिए मंच से संबोधित करेंगे। इनके अलावा किसी भी मंत्री को मंच से बोलने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के लिहाज से सीटीओ चौक से रिज मैदान तक सड़क को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। एक हिस्से में पीएम मोदी के काफिले की गाड़ियां चलेंगी तो दूसरा हिस्सा पैदल चलने वाले लोगों के लिए छोड़ा जाएगा। माल रोड और रिज मैदान की ओर आने वाले प्रत्येक संपर्क मार्ग पर पुलिस तैनाती होगी जो मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को समारोह स्थल तक जाने देगी।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से नहीं होगा संवाद
पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से कोई संवाद नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव से जुड़ी कोई भी बात इस कार्यक्रम में मोदी की ओर से नहीं की जाएगी। यही वजह है कि किसी भी मंत्री या वरिष्ठ भाजपा नेता को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रोपवे से जाखू मंदिर जा सकते हैं मोदी, मरम्मत का काम शुरू
वहीं, पीएम मोदी रोपवे से हनुमान मंदिर जाखू जा सकते हैं। इस दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए, इसके लिए सरकार ने रोपवे कंपनी को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने दिल्ली से इंजीनियर बुलाकर रोपवे बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रोपवे न चलने के कारण शिमला घूमने आए सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से यह रोपवे बंद है। इन दिनों रिट्स से जाखू के लिए एचआरटीसी की भी एक ही टैक्सी चल रही है, जिसमें भारी भीड़ रहती है। टैक्सी ऑपरेटर लोगों से जाखू जाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रबंधन का दावा है कि बुधवार से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।