फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PM Narendra Modi will reach Bilaspur AIIMS on October 5 at 10 am

PM HP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पहुंचेंगे बिलासपुर एम्स

Sat, 01 Oct 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 08:51 PM IST
सार

भाजपा चुनाव कार्यालय बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को सुबह ठीक 10 बजे एम्स पहुंच जाएंगे। वहां एम्स और हाइड्रो कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will reach Bilaspur AIIMS on October 5 at 10 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एम्स पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को हिमाचल आएंगे। नड्डा रविवार सुबह ऊना जिला में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर के समय हमीरपुर जिला में और शाम को बिलासपुर पहुंच कर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नड्डा 3 अक्तूबर को एम्स का निरीक्षण करेंगे और लुहणू में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे।भाजपा चुनाव कार्यालय बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री 5 अक्तूबर को सुबह ठीक 10 बजे एम्स पहुंच जाएंगे। वहां एम्स और हाइड्रो कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह लुहणू में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व रविवार से पहुंचना शुरू हो गया है। नड्डा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी आएंगे। नड्डा रविवार को ऊना, हमीरपुर और ऊना में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि एम्स को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। पांच साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब वह इसका लोकार्पण करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर बिलासपुर शहर की प्रमुख जगहों पर एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के एम्स दौरे और संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed