गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू होंगे पीएम मोदी
25 सितंबर को मोदी पांच गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पीटरहाफ में कार्यक्रम करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की पीएमओ कार्यालय से इस बारे में बात हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोराना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने में देश भर में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को संबोधित करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर सूबे के लोगों से बातचीत करेंगे। 25 सितंबर को मोदी पांच गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पीटरहाफ में कार्यक्रम करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की पीएमओ कार्यालय से इस बारे में बात हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को नई दिल्ली जाकर जहां पिछले कार्यक्रम के लिए मोदी का धन्यवाद करेंगे, वहीं आगामी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा। इस बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगी है।
मंगलवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने इस बारे में बैठक की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसमें गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं होता है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गांव-गांव जाकर इस योजना के बारे में लोगों को बताया है। कई क्षेत्रों में गरीब लोगों को घर तक भी राशन पहुंचाया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना 25 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाना है या नहीं। यह केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा। खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वैक्सीन के लिए पीएम ने दी है शाबाशी
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाबाशी मिली है। अब सरकार की ओर से गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करने का यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है।