फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm narendra modi shimla visit parking spot marked for vehicles

PM Modi Shimla Visit: प्रदेश भर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय

Mon, 30 May 2022 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 12:21 PM IST
सार

बिलासपुर और मंडी की तरफ  से आने वाली बसें पार्किंग के लिए समरहिल और बालूगंज की तरफ भेजी जाएंगी। छोटे वाहनों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  एडवांस्ड स्टडी से पार्किंग के लिए समरहिल की तरफ भेजा जाएगा।

विज्ञापन
pm narendra modi shimla visit parking spot marked for vehicles
तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर प्रदेश भर से पहुंचने वाले हजारों वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय कर दिए गए हैं। ऊपरी शिमला से आने वाली बसें और छोटे वाहन ढली बाईपास पर पार्क होंगे। सोलन और सिरमौर की ओर से आने वाली बसें टुटीकंडी क्रॉसिंग से आईएसबीटी की ओर भेजी जाएंगी। छोटे वाहनों को 103 टनल से वापस आईएसबीटी की तरफ  भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बिलासपुर और मंडी की तरफ  से आने वाली बसें पार्किंग के लिए समरहिल और बालूगंज की तरफ भेजी जाएंगी। छोटे वाहनों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ  एडवांस्ड स्टडी से पार्किंग के लिए समरहिल की तरफ भेजा जाएगा।  31 मई को अनाडेल से कैनेडी हाउस सड़क सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून और व्यवस्था राहुल चौहान ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान का दौरा किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीटरहॉफ में बैठक की। उन्होंने पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि 31 मई को रिज मैदान में केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को निमंत्रण देने के लिए 43 वीडियो, 72 स्लाइड्स लांच 
लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए भाजपा ने 43 वीडियो और 72 स्लाइड्स तैयार किए हैं। पार्टी सह प्रभारी संजय टंडन ने रविवार को इन्हें लांच किया। इन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा करने का अभियान चलाया गया है।  हर प्रदेशवासी के मोबाइल पर मुख्यमंत्री का निमंत्रण संदेश जा रहा है। इधर, शिमला में रविवार को दिन भर बैठकों के कई दौर चलते रहे। मोदी के शिमला दौरे के चलते शिमला छावनी में बदल गया।


चप्पे-चप्पे पर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड चप्पे-चप्पे की कांबिंग करते रहे। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू खुद पुलिस अधिकारियों के दल-बल के साथ यहां निरीक्षण करते रहे। उधर, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने दीपकमल चक्कर शिमला में कहा कि 30 सेकंड का बेस्ट मोदी रैली वीडियो बनाने वाले को सोशल मीडिया टीम की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed